फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में तीन पालियों में पहुंचेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अनलॉक-1 में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब तीन पालियों में कर्मचारी कार्यालयों में पहुंचेंगे। शासन से आदेश आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को आदेश जारी कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अनलॉक-1 में कर्मचारियों की उपस्थिति एक साथ न होने के लिए नई व्यवस्था कराने के आदेश जारी किए गए हैं। पत्र आने बाद के मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को पत्र भेजकर तीन पालियों में कर्मचारियों को बुलाए जाने के आदेश दिए हैं। नए आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी तो सौ प्रतिशत आएंगे, लेकिन उनके आने और जाने का समय अलग अलग होगी। प्रथम पाली में आने वाले कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, द्वितीय पाली में आने वाले कर्मचारी सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक और तीसरी पाली में आने वाले कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक कार्यालय में रहेंगे। इस दौरान कार्यालयों में सामाजिक दूरी का सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यालय अध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारी ने जल्द से जल्द तीन पालियों में कर्मचारियों को विभाजित कर, बुलाए जाने के लिए आदेशित किया है।
एक साथ नहीं होगी भीड़
इस बार तीन पालियों में कर्मचारियों को विभाजित करने का उद्देश्य दूसरा है। दरअसल कार्यालयों में तो सभी कर्मचारी मौजूद रहेंगे, लेकिन उनके अलग-अलग समय पर आने जाने से सड़कों और बाजारों में भीड़ नहीं होगी। वहीं कार्यालय भी सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। अग्रिम आदेशों तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश के अनुसार भी कार्यालय अध्यक्षों को तीन पालियों में कर्मचारी बुलाने के लिए पत्र जारी किया गया है। ये व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें