01एमएनपी-64- शहर के बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर/घिरोर। अनलॉक-1 के पहले दिन जिले भर में दुकानदारों ने बिना नंबर के दुकानें खोल लीं। जानकारी होने पर बाजार में पहुंची पुलिस ने दुकानों को बंद कराकर चेतावनी दी कि जब तक नए कोई नए निर्देश नहीं मिलते तब तक नंबर से ही दुकानें खोली जाएंगीं।
लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने जिले भर में नंबर के आधार पर दुकानें खोले जाने का निर्णय लिया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर में, कसबों में निकाय कर्मियों ने दुकानों पर
नंबर डाले हैं। अनलॉक-1 के पहले दिन शहर में भी बिना नंबर की कई दुकानें दुकानदारों ने खोल लीं।
जानकारी होने पर बाजार में पहुंचे इंसपेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह ने बिना नंबर वाली दुकानों को बंद करा दिया। इंसपेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ बाजार की गलियों में भी पैदल गश्त किया।
घिरोर में भी सोमवार को खोली गई बिना नंबर वाली दुकानों को एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने बाजार में पहुंचकर कस्बा इंचार्ज जैनुल हसन के साथ मिलकर बंद करा दिया। जिन दुकानों पर रस्सी नही बंधी थी उन पर रस्सी बंधवाकर सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए।
बेवर में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा दुकानों पर एक, दो, तीन नंबर डालकर दुकानों को खोलने के दिन तय कर दिए थे। अनलॉक-1 के पहले दिन दुकानदारों द्वारा खोली गई बिना नंबर की दुकानों को पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया नई गाइड लाइन अभी नहीं मिली है। जब तक कोई निर्देश नहीं मिलते तब तक दुकानदार नंबर से ही दुकानें खोलें।