21एमएनपी-13-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बाजार बंदी के दिन किसी हालत में दुकानें नहीं खुलेंगी। हॉटस्पॉट इलाका पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। यह निर्देश बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिए।
बृहस्पतिवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी अजय कुमार पांडेय के साथ बाजार का निरीक्षण किया। बाजार बंदी का दिन होने के बाद भी इक्का-दुक्का खुली दुकानों को बंद कराकर दुकानदारों को दोबारा बाजार बंदी के दिन दुकान खोलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम ने पैदल तांगा स्टैंड से बड़ा चौराहा, आगरा गेट पुलिस चौकी होते हुए ज्योति तिराहे तक पैदल भ्रमण किया। पुलिस कर्मियों से कहा हॉटस्पॉट इलाका पूरी तरह प्रतिबंधित है।
घर से बाहर बेवजह निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। बफर जोन क्षेत्र में केवल दवा की दुकानें खुलेंगीं। हॉटस्पॉट जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। हॉटस्पॉट जोन की किसी गली में आवाजाही नहीं होगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र के अलावा शहर में अन्य स्थानों पर नंबर के हिसाब से दुकानें खुलेंगीं। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह मौजूद रहे।