फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई जेल में रखे जाएं संदिग्ध बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नए बंदियों का मेडिकल कराकर उनको 15 दिन तक आइसोलेशन बैरक में रखा जाए। कोरोना संक्रमण के चलते संदिग्ध बंदी अस्थायी जेल में रखे जाएं। जेल की बैरकें सैनिटाइज कराएं। बंदियों के बीच सामाजिक दूरी हर हाल में रहे। यह बातें जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय सेशन हाउस पर अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की साप्ताहिक बैठक बुधवार शाम को जिला जज की अध्यक्षता में हुई। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कहा कि जेल में सामान्य अपराधों वाले बंदी ही रखे जाएं। कोरोना संक्रमण के चलते संदिग्ध बंदी अस्थायी जेल में रखे जाएं। हॉटस्पॉट क्षेत्र, लॉकडाउन तोड़ने वाले, जमाती को अस्थायी जेल में ही रखा जाए। जेल की बैरकों में बंदियों के बीच सामाजिक दूरी रखी जाए। जेल परिसर सहित बैरकों को सैनिटाइज कराया जाए। बंदियों को मास्क वितरित करके मेडिकल सहायता दी जाए। बंदियों को बीमार होने पर समय से उपचार दिलाया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाए। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज तरन्नुम खान, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें