फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से राहत के बीच फिर शुरू हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में सशर्त दी गई राहत का लोग गलत फायदा उठा रहे हैं। इसके चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को चेकिंग की। बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

20 अप्रैल से लॉकडाउन में राशन, दवा, सब्जी आदि लेने के लिए छूट दी गई थी। इसके चलते बीते दो दिनों से लगातार सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बुधवार को पुलिस ने फिर चेकिंग शुरू कर दी है। ईशन नदी पुल, कुरावली चौराहा, बड़ा चौराहा पर जो लोग कोई ठोस कारण नहीं दे पाए उनके चालान काटे गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आकरण घूम रहे 150 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने लोगों से बहुत जरूरी न होने तक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें