20एमएनपी-09-सोमवार को राहत मिली तो सड़कों पर जरूरी काम से निकले लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने के कारण सोमवार को सड़कों पर लोगों की चहलकदमी देखने को मिली। सब्जी, दूध, फल, राशन की होम डिलीवरी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से घर में रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते रहे।
पिछले 72 घंटे के लिए मैनपुरी शहर पूरी तरह से लॉकडाउन था। यह अवधि रविवार को पूरी हुई। सोमवार को शहर की सड़कों पर लोगों को साइकिल, बाइक और कार से आते जाते देखा गया। हालांकि चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कई लोगों को समझा बुझाकर घर वापस भेजा। अफसर और पुलिसकर्मी लोगों से घर पर सुरक्षित रहने की अपील करते हुए देखे गए।