फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का शिक्षकों व कर्मचारियों को देना होगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी स्कूलों व कॉलेजों के प्रबंधकों को कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉकडाउन के बीच की समयावधि में शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देना होगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण स्कूल न पहुंचने वाले सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को बंद के दौरान का नियमित वेतन दिए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जनपद में संचालित वित्तविहीन कॉलेजों के स्टाफ के वेतन की जानकारी मांगी है। पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी कॉलेजों के प्रबंधकों से मार्च तक के वेतन का विवरण मांगा है।
सचिव के निर्देश पर सभी प्रबंधकों को शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कितने स्कूलों से शिक्षकों को मार्च तक का वेतन भुगतान किया जा चुका है की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें