फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन टू के पहले दिन प्रशासन ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
15एमएनपी-19-शहर में लॉक डाउन के बीच पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन-टू के पहले दिन शहर में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही गलियों में भी पुलिस भ्रमण करती रही। मुख्य मर्गों पर पुलिस ने घरों से निकले लोगों से पूछताछ की। जरूरतमंदों को ही बाहर जाने दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही जिला प्रशासन ने सख्ती रखी। दवा आदि व अन्य जरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकले लोगों को भी पूछताछ व चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया गया। शहर में सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस भ्रमण पर रही। शहर की कुछ गलियों में लोगों ने स्वयं ही तार लगाकर गली को बंद कर लिया तो कई जगह मुख्य गलियों के नुक्कड़ पर पुलिस तैनात रहने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त सब्जी व फल आदि के दुकानदारों पर भी सख्ती रही। सुबह-शाम ही इन्हें बाहर निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें