फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में नौ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
09एमएनपी-14-क्रिश्चियन तिराहे पर बाइक सवारों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/कुसमरा। चौकी पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन किए जाने का मामला दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज विजय वर्मा सिंह चंदेल ने बताया कि चेतावनी के बाद भी कुछ लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान बेवजह घूम रहे चंदन पुत्र जयराम गुप्ता, सोनू पुत्र सुरेश नागर, महेश पुत्र राम स्वरूप निवासी कांशीराम कॉलोनी, सुरेंद्र पुत्र रामदुलारे नागर निवासी नगला भूपति, अनार सिंह पुत्र बालकराम निवासी सौनासी, अर्जुन पुत्र सरमन को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध शासनादेश उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी से दोबारा लॉकडाउन उल्लंघन न किए जाने का शपथ पत्र लेने के बाद मुचलका पर जमानत दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। एसआई रवि कुमार ने चेकिंग के दौरान गुलाब बाग में एक युवक शिवम को मस्जिद के पास बेवजह घूमते हुए जब वजह पूछी तो वह कुछ नहीं बता सका। एसआई ने युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं एसआई सोहनवीर सिंह ने चेकिंग के दौरान नगर पालिका के पास बेवजह घूम रहे अजय राठौर और विमलेश यादव निवासी पत्थर मंडी देवी रोड को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें