फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में रहा सख्त पहरा

विज्ञापन
09एमएनपी-1ू-शहर में लॉकडाउन का नरिक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन में बृहस्पतिवार को पुलिस सख्त नजर आई। चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में पुलिस का सख्त पहरा रहा। चौराहोंसे लेकर जिले की सीमाओं तक पर बाहर से आने वाले लोगों को एंट्री नहीं मिली।
विज्ञापन

देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन के साथ ही बुधवार की रात 12 से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक जिले में भी संपूर्ण लॉकडाउन किया गया। इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने देर रात ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चौराहा आदि पर लगी पुलिस को एलर्ट कर दिया। इसी क्रम में गली मोहल्लों में भी पुलिस वाहन खड़े नजर आए सख्ती का असर भी नजर आया। शहर में ईशन नदी पुल, घंटाघर, तांगा स्टैंड, आगरा रोड, क्रिश्चियन तिराहा आदि स्थानों पर आवाजाही कर रहे लोगों से कारण पूछा गया। बेवजह घूमते पाए गए लोगों को फटकारा गया। वहीं बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को हिदायत देते हुए मास्क का प्रयोग के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले भर में पुलिस के गश्ती वाहन सायरन के साथ दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं बिछवां क्षेत्र में एटा से लगने वाली सीमा पर भी सख्ती रही। काली नदी पुल के पास लगे बैरियर पर सघनता के साथ गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की गई। बेवजह घूम रहे लोगों को वापस लौटाया गया। भनऊ काली नदी घाट पुल, बड़ेश्वर काली नदी पुल व हन्नूखेड़ा काली नदी पुल जो कि एटा की सीमा को जनपद से जोड़ते हैं। सभी पर बैरीकेडिंग लगाकर चेकिंग की गई। नगला कांकन पुल पर आवाजाही की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिकेट तैनात कर रोक लगा दी गई। इसके अलावा, किशनी, बेवर, करहल, भोगांव, कुरावली आदि थाना क्षेत्र में भी पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें