फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुतमंदों को पहुंचाया खाद्यान्न, भोजन भी वितरित किया

विज्ञापन
08एमएनपी-15-एकरसानंद इंटर कॉलेज जरूरतमंदों को राशन वितरित करते न्याययिक अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन और समाजसेवी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को भी प्रशासन के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न व भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश कर्दम और उनकी टीम ने बिछवां क्षेत्र के गांव जैली जिरौली व दिलीपपुर कैलई में 30 परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया। राम गुप्ता व उनकी टीम ने शहर में आगरा रोड, कचहरी रोड, राधा रमन रोड, करहल रोड आदि पर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। प्रमोद दुबे बाबा ने भी अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। इसके अतिरिक्त आपकी रसोई व सामुदायिक रसोई से भी लोगों को भोजन वितरित किया गया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अबंती बहन ने एसडीएम रजनीकांत व सीओ अभयनरायन राय के साथ जरूतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया।
न्यायिक कमेटी ने वितरित किया खाद्यान्न
हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शहर के एकरसानंद इंटर कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों को न्यायिक अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरित किया। न्यायिक कमेटी की देख रेख में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर जिला जज अवनीश गौतम, एफटीसी जज तेंद्रपाल, प्रभारी सीजेएम अमित मिश्रा ने खाद्यान्न वितरित किया। पीटीओ कौशलेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। भोगांव विकास मंच के आशीष तिवारी, वीरू जैन, अर्पित शर्मा, देवेश यादव आदि ने भी जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। नेशनल महाविद्यालय प्रबंध समिति के डोंडा राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, पुनीत चौहान, आदेश यादव, संजय सक्सेना, विनीत पांडेय, सुधीर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-23
एडीएम ने देखी खाने की गुणवत्ता
भोगांव। अपर जिलाधिकारी बीराम ने नगर के शांति गार्डन में यूथ क्लब व अन्य से लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवार के लोगों को घर घर पहुंचाए जा रहे खाने की व्यवस्थाओं की जांच कर आयोजकों से आटा आदि सामान की जानकारी ली। डॉ. मनोज दीक्षित, सुरजीत सिंह, औतार सिंह, जलज सक्सेना, संजीव मिश्रा, आशीष पाठक, अशोक कुमार, लाखन कठेरिया, संजू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें