फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : आगरा में निजी चिकित्सकों ने भी जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Fri, 27 Mar 2020 03:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण आगरा में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज), जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी जनरल ओपीडी बंद हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें कोई भी मरीज संबंधित मर्ज होने पर चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। यह चिकित्सक आगरा विकास मंच के सहयोगी हैं।
विज्ञापन


आईएमए ने सात नंबर हेल्प लाइन के जारी किए हैं। इससे प्रेरित होकर आगरा विकास मंच के सहयोगी चिकित्सकों ने भी फोन नंबर जारी कर निशुल्क परामर्श की सुविधा की है। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और प्रवक्ता संदेश जैन ने इस पहल की सराहना की है। संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि लोग सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक फोन किया जा सकता हैं। 

मंच ने फॉगिंग कराई और बांटा भोजन 

आगरा विकास मंच ने मोती कटरा, रामलाल वृद्धाश्रम, विद्युत शवदाह गृह, ताजगंज, शहीद नगर की घनी बस्तियों और जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में फॉगिंग कराई गई है। इसके अलावा आगरा कैंट स्टेशन, एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को भोजन वितरण किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जैन, सुशील जैन, सुनील जैन, अरविंद शर्मा, हेमंत भोजवानी, निखिल जैन, विमल जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें फोन

डॉ. रमेश धमीजा फिजीशियन: 8279426865
डॉ. सुनील शर्मा सर्जन: 8755791948
डॉ. अरुण जैन बाल रोग विशेषज्ञ: 8979202278
डॉ. विजय कात्याल बाल रोग विशेषज्ञ: 9837038716
डॉ. बीके अग्रवाल फिजीशियन: 7902088219
डॉ. एके गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ: 9412257373
डॉ. बीके गुप्ता फिजीशियन: 9412588209


आईएमए के हेल्प लाइन नंबर
आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि 9837078814, 9412895978, 8527759132, 9958882595, 8171416667, 9837474997, 8171944038 नंबरों पर मरीज फोन कर बीमारी का परामर्श ले सकते हैं। इन नंबरों पर 24 घंटे सेवा रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें