फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में 50 हजार लोग पानी को तरसे, आज भी कई इलाकों में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • लापरवाही : खोदाई के दौरान 14 इंच की लाइन फटी, दिनभर सड़क पर बहा गंगाजल
  • यमुनापार इलाके में भी आज सुबह 10 बजे से बंद हो जाएगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
गोकुल नगर में पानी भरते स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तोता के ताल से न्यू राजामंडी कॉलोनी के बीच में सोमवार को मरम्मत के दौरान 14 इंच की पाइप लाइन फट जाने से 50 हजार लोगों को सोमवार शाम को पानी नहीं मिल पाया। मरम्मत के कारण मंगलवार सुबह भी न्यू राजामंडी, बेसन बस्ती, किदवई पार्क, गोकुलपुरा, छपैटी, अशोक नगर, जटपुरा के लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। पाइपलाइन फट जाने से गंगाजल दिनभर सड़क पर बहता रहा। मंगलवार की दोपहर के बाद यहां पानी की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

 
न्यू राजामंडी कॉलोनी में केनरा बैंक के पास कई दिन से लीकेज चल रही थी, जिसके कारण बैंक के आसपास पानी भर रहा था। इसकी शिकायत जल संस्थान के लोहामंडी दफ्तर में कराई गई। सोमवार को जल संस्थान के कर्मचारी इस लीकेज की मरम्मत के लिए सड़क की खोदाई करा रहे थे कि जेसीबी चालक की लापरवाही से 14 इंच की लाइन फट गई।


सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान और जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार मौके पर पहुंच गए। इस लाइन के फट जाने के कारण न्यू राजा मंडी कॉलोनी, बेसन की बस्ती, राजा मंडी, गोकुलपुरा आदि क्षेत्रों में सोमवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। अवर अभियंता रंजीत सिंह के मुताबिक रात में पाइपलाइन की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। सुबह तक लाइन की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

60 हजार लोगों को दो दिन नहीं मिल पाएगा पानी

यमुनापार के शाहदरा, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नुनिहाई, रामबाग, नवलगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद पानी नहीं आएगा। जवाहर पुल से गुजर रही पानी की 750 एमएम की पाइपलाइन की मरम्मत का काम सुबह पानी की सप्लाई देने के बाद शुरू कर दिया जाएगा, जो बुधवार की रात तक चलने की उम्मीद है। इससे 60 हजार लोगों को दो दिन पानी नहीं मिल पाएगा। 

सोमवार की शाम को एक वाल्व खराब हो जाने के कारण शाम की सप्लाई जब 40 मिनट लेट शुरू हुई तो लोग परेशान हो उठे। उन्होंने जलकल के कंट्रोल रूम पर फोन किया। इस पर लोगों को जानकारी दी गई कि वाल्व खराब हो जाने के कारण देरी से सप्लाई होगी। रात में 9 बजे की जगह 10 बजे तक यमुनापार के क्षेत्रों में पानी दिया गया ताकि लोग जमा कर सके। 

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि सुबह की सप्लाई के बाद पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द काम पूरा हो और बुधवार की शाम तक काम खत्म करने के बाद सप्लाई दी जा सके।
विज्ञापन

पूरे साल रहे पानी के लिए परेशान

पूरे साल हम पानी के लिए परेशान रहते हैं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। आखिर टैंकर के सहारे कब तक रहेंगे। - गौरी, गोकुल नगर
पाइपलाइन पड़े कई साल हो गए लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। बीच-बीच में एक-दो बार पानी आया लेकिन समस्या बरकरार है। - बैजयंती, यमुनापार
पाइपलाइन पड़ी हुई है लेकिन अधिकारी इसे आकर चेक नहीं कराते कि आखिर कमी कहां है। सैकड़ों हजारों लोग पानी ना मिलने की वजह से परेशान हैं। - मीरा गोकुल नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें