फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल

Mon, 20 Jul 2020 04:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से हिमाचल प्रदेश जा रहे दंपती की कार लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे यूपीडा एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
ये भी पढ़ें- महज 20 हजार में बेचे दो मासूम, अंतरराष्ट्रीय गैंग ने लगाई बोली, सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कल्पना ने खोले कई 'रहस्य'
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमित कुमार (29) पुत्र कश्मीर सिंह अपनी पत्नी प्रिया देवी (27) और बच्चों अर्पिता (3) और पुत्र आर्यवीर (1) के साथ कार में सवार होकर लखनऊ से हिमाचल प्रदेश लौट रहे थे। सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत 71 किलोमीटर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 
विज्ञापन

हादसे में कार सवार अमित कुमार, प्रिया देवी और दोनों बच्चे अर्पिता और पुत्र आर्यवीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर हाईवे पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंच गई और घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा। 

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आईं थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें