फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से 10 कोरोना मरीज वृंदावन शिफ्ट किए जाने का विरोध, सांसद हेमा मालिनी तक पहुंची बात

Sat, 11 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन के संत व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा से 10 कोरोना मरीजों को वृंदावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर तीर्थनगरी के लोगों और संतों में आक्रोश है। उन्होंने कोरोना संक्रमितों को यहां भर्ती किए जाने का विरोध किया है। संतों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से भी बात की है। 
विज्ञापन

संतों का कहना है कि कोरोना मरीजों के आने से तीर्थनगरी में संक्रमण फैलने का खतरा है। इनका इलाज वृंदावन से बाहर होना चाहिए। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज व महामंडलेश्वर नवल गिरि ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन मरीजों को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा।

हेमा मालिनी ने डीएम और मंडलायुक्त से की बात

वृंदावन के लोगों ने भी जिले की सांसद हेमा मालिनी से फोन पर इस संबंध में बात की। स्थानीय लोगों ने कोरोना मरीजों को सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए जाने का विरोध करते हुए कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है। 
विज्ञापन

सांसद के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि इन मरीजों को मथुरा जिले में शिफ्ट करने का निर्णय शासन स्तर से हुआ है। इसकी जानकारी लोगों को भी दे दी गई है।

22 चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी लगी 

स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीज भर्ती होने के बाद सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने एक एसीएमओ और चार वरिष्ठ चिकित्सकों समेत 22 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई है। टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी शामिल हैं। 

मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि आगरा से आए 10 कोरोना मरीजों को वृंदावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के उपचार में जुटी है। 
विज्ञापन

आगरा में अब तक 89 संक्रमित

आगरा में अब तक 89 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 80 मामले सक्रिय हैं। आठ लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। लगातार मरीज मिलने से इनके आइसोलेशन में भी परेशानी आने लगी है। इसीलिए आगरा से 10 मरीजों को सीएचसी वृंदावन में शिफ्ट कर दिया गया। 

इन सभी को बृहस्पतिवार रात 10 बजे एंबुलेंस से ले जाया गया। ये सभी उन 19 मरीजों में शामिल हैं, जिनकी सैंपल रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह आई थी। इनमें से सात एक ही अस्पताल के स्टाफ से हैं। तीन कमला नगर के हैं। दो महिला और आठ पुरुष हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें