आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में सूदखोर ने एक युवक से एक लाख रुपये के बदले दो लाख से अधिक वसूले। इसके बाद भी तीन लाख रुपयों की और मांग करने लगा। विरोध पर सादा कागज पर पीड़ित के हस्ताक्षर दिखाकर धमकाया। घर ले जाकर पिटाई कर दांत तोड़ दिए। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद लोहामंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।