फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: गोरहा मोड पर एएसपी की कार को लोडर ने मारी टक्कर, ट्रैफिक सिपाही हुआ घायल

Thu, 15 Dec 2022 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गोरहा मोड पर एएसपी की कार को लोडर ने टक्कर मार दी। इस दौरान मोड़ पर खड़ा ट्रैफिक का सिपाही चपेट में आकर घायल हो गया। 
विज्ञापन
एएसपी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज-बरेली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे ऑफिस जाते समय सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोड़ पर खड़ा ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया।

यहां हुआ हादसा 

यह हादसा गोरहा बाईपास मोड़ पर सुबह समय करीब साढ़े दस बजे हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस ऑफिस जा रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही गोरहा बाईपास मोड़ पर पहुंची तभी बरेली की ओर से आती लोडर अचानक मोड़ दिया, जिससे लोडर गाड़ी अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना काफी तीव्र थी। अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान

ट्रैफिक का सिपाही हुआ घायल

वहीं लोडर की चपेट में ट्रैफिक का सिपाही बृजेश भी आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही के हाथ की हड्डी टूट गई। सिपाही टक्कर लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने लोडर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एएसपी की गाड़ी की दुर्घटना की सूचना पर तुरंत ही सीओ, इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें