फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब्जी में गिरी छिपकली, खाने से छह बच्चों की हालत बिगड़ी

Sun, 13 Sep 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सब्जी में गिरी छिपकली, खाने के बाद छह की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
पिनाहट (आगरा)। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के रानूपुरा गांव में शनिवार शाम सब्जी में छिपकली गिर गई। इसका किसी को पता नहीं चला। खाना खाने के बाद छह बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रानूपुरा निवासी धीरेंद्र के घर शनिवार शाम टमाटर-आलू की सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सोनल (9) पुत्री धीरेंद्र, शेर सिंह (10) पुत्र धीरेंद्र, संगम, तनु और उनके भाई पंकज के बच्चे कौशल (13) और जीवन (12) की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान दादी उर्मिला देवी की नजर सब्जी पर पड़ी तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। घबराए घरवाले सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पिनाहट पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि सभी का उपचार किया गया है। फिलहाल सभी की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें