फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर्ट परिसर में गिरा वादकारी, अधिवक्ताओं ने सीने पर पंपिंग कर बचाई गई जान

Sat, 18 May 2024 06:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

सुनवाई के दौरान वादकारी के गिरते ही कुर्सी छोड़ पीठासीन अधिकारी भी उसकी ओर पहुंच गए। इस दौरान कोर्ट  परिसर में मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोगों ने सीने पर लगातार  पंपिंग कर उसकी जान बचाई।
 
विज्ञापन
वादाकारी की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक वादकारी की तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ता व वादकारियों ने पंपिंग कर धड़कन सामान्य करने की कोशिश की। पीठासीन अधिकारी खुद मदद के लिए आगे आ गए। परिजन को सूचना देकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के गैलाना निवासी महेश कुमार का स्पेशल कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे ही वह अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट में उनसे पहले दूसरे वादकारी की सुनवाई चल रही थी। वह अपनी बारी के इंतजार में खड़े थे।

इस दौरान उनका बीपी बढ़ गया। तेज पसीना आने के बाद व फर्श पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिवक्ता और वादकारियों ने उनके सीने पर लगातार पंपिंग की। पीठासीन अधिकारी कुर्सी छोड़कर मदद के लिए आगे आ गए। होश में आने पर महेश के परिजन को सूचना देने के बाद निजी अस्पताल भेज दिया गया। अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें