फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखानों में जमा 10.50 करोड़ की शराब कराई गई नष्ट

विज्ञापन
अशोक कुमार राय एसपी मैनपुरी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायालय में मामलों के निस्तारण के साथ ही जनपद पुलिस अभी तक करीब 10.50 करोड़ की अवैध शराब को नष्ट कर चुकी है। शराब काफी समय से विभिन्न थानों के मालखाने में जमा थी। इसके अलावा थानों में वाहन नीलामी से करीब 67.50 लाख रुपये भी विभाग को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

अवैध शराब विनिष्टीकरण अभियान के तहत जनपद पुलिस ने इस बार काफी समय से विभिन्न थानों के मालखाने में जमा करोड़ों की शराब को नष्ट कराया है। विनिष्टीकरण कार्यवाही के तहत कोतवाली, दन्नाहार, एलाऊ, भोगांव, बेवर, किशनी, बिछवां, कुरावली, घिरोर, औंछा, करहल, कुर्रा, बरनाहल सहित सभी 13 थानों से करीब 104265604 करोड़ की शराब को नष्ट कराया जा चुका है।
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि जनपद के सभी 13 थानों में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया कराई गई। नीलामी में विभाग ने करीब 1585 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी से विभाग को करीब 6754000 लाख रुपये प्राप्त हुए। इसे राजकीय कोष में जमा कराया गया है। एसपी का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का धंधा नहीं होने दिया जाएगा। शराब माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई जारी है। जो भी यह अपराध करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें