मैनपुरी। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 21319 घरों के कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजली विभाग ने तीन हजार से अधिक के बकाएदार 21319 मकानों की पहचान कर ली है। इसके लिए एक अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा।
बिजली विभाग ने शासन के निर्देश पर तीन हजार से अधिक के बकाएदारों से बिल जमा कराने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत विभाग ने तीन हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची बनाई है। इसमें 21319 मकानों की पहचान की है। इन लोगों को तीन दिन का समय बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए दिया गया है।
ऐसा नहीं करने पर एक अक्तूबर से अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। इसे लिए 46 टीमें भी बनाईं गईं हैं। संबंधित जेई की देखरेख में बनाई गई टीमों की रोजाना मॉनीटरिंग एसडीओ करेंगे। अभियान की साप्ताहिक समीक्षा संबंधित अधिशासी अभियंता करेंगे।
तीन हजार से अधिक के बकाएदारों को एक अक्तूबर से पूर्व बकाया जमा कराने का नोटिस दिया गया है। बकाया बिल को वसूलने के लिए एक अक्तूबर से संबंधित एसडीओ और जेई की देखरेख में बनाई गई 46 टीमें अभियान चलाकर बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटेंगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता