फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बदलने के चलते बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
जिला अस्पताल के गेट पर रखे ट्रांसफार्मर का बॉक्स बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल गेट के पास स्थित ट्रांसफार्मर से मंगलवार को तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कनेक्शन बॉक्स के पैनल जलने के कारण ये समस्या आई। दिन भर कर्मचारियों की टीम बॉक्स बदलने में जुटी रही।
विज्ञापन

सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र द्वारा कचहरी रोड पर बिजली आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले कचहरी रोड पर जिला अस्पताल के गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बॉक्स जल गए थे। इसके बाद आपूर्ति को सीधे चालू करा दिया गया था। मंगलवार को विद्युत वितरण निगम की टीम ने यहां पहुंचकर बॉक्स बदलने का काम शुरू किया।
इसके चलते दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक बिजली गुल रही। बिजली की टीम ने नए बॉक्स यहां लगाए। इससे कचहरी रोड और आंशिक आवास विकास क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता रामस्नेही लाल ने बताया कि नए बॉक्स लगाए जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें