फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने कहा झूठे हैं आरोप और शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। विद्युुत उपकेंद्र पर तैनात एसडीएम रजत शुक्ला ने थाने में तहरीर दी कि गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी लाल सिंह कठेरिया ने बिना किसी प्रमाण के झूठी शिकायतें कर विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाल सिंह ने एक निजी नलकूप कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया, लेकिन साइट पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर पहले से ही दो ट्यूबवेल चल रहे हैं। तकनीकी रूप से उस परिवर्तक से तीसरा कनेक्शन देना गैरकानूनी होगा। यही बात आवेदक को जेई ने समझाई और 11 हजार लाइन पर परिवर्तक के साथ कनेक्शन लेने को कहा था। तब उन्होंने मना कर दिया और फिर झूठी शिकायतें करने लगा। स्टाफ द्वारा गाली-गलौज व रिश्वत मांगे जाने के आरोप गलत हैं। एसडीएम ने तहरीर पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे परिजन
करहल। गांव तखरऊ स्थित एक घर की दीवार अचानक ढह गई। हादसे के वक्त पास ही बैठे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गांव निवासी अफजल अली पत्नी व बच्चों के साथ घर पर था। तभी बारिश के चलते कमजोर हो चुकी दीवार अचानक ढह गई। गनीमत रही कि पास ही बैठे परिवार के लोग मलबा की चपेट में आने से बच गए। मलबा के नीचे दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। जानकारी मिलने के बद लेखपाल अलकेश ने मौका मुआयना कर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें