मैनपुरी। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून की सक्रियता के बाद जिले में सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक रोजाना बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्स्यिस पर आ गया था। शुक्रवार को सुबह कुछ देर धूप निकली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। धूप न होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर रही। शाम को भी मौसम अच्छा रहने के चलते बाजारों व सड़कों पर अधिक भीड़ नजर आई।
16 तक हो सकती है बारिश
कृषि विज्ञान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार अभी आगे भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान के आधार पर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त तक जिले में बारिश की बात कही गई है। हालांकि बारिश से धान और मक्का की फसलों में फायदा ही होगा।