फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिस जवाहर बाग में चलीं थी गोलियां... वहां गूंजेगा लाइट एंड साउंड शो; बनेगा आकर्षण का केंद्र

Thu, 19 Sep 2024 09:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जिस जवाहर बाग में गोलियां चलीं थी, अब वहां लाइट एंड साउंड शो गूंजेगा। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। 
विज्ञापन
हेरिटेज फंड व पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करतीं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस जवाहर बाग में खूनी संघर्ष हुआ। गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया था। अब वहां लाइट एंड साउंड शो गूंजेगा। जो मथुरा आने वाले पर्यटकों के लिए नए आकर्षण का केंद्र बनेगा। बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने हेरिटेज फंड व पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा में सितंबर के अंत तक जवाहर बाग के पार्क में लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडल में 86 पर्यटन विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में चल रहे पर्यटक विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पिछले एक साल से अधूरी योजनाओं पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। सभी सीडीओ को संबंधित एजेंसी के साथ स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। 
 

अधूरी योजनाओं पर संबंधित एजेसियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बताया कि छटीकरा मॉडल रोड, फसाड लाइटिंग एवं विभिन्न मार्गों पर एलईडी प्रकाश व्यवस्था का कार्य पूर्ण हो चुका है। जवाहर बाग मथुरा में विद्यमान पार्क में इसी माह में लाइट एंड साउंड शो कार्य पूर्ण हो जाएगा।
 

मंडलायुक्त ने पर्यटन सूचनाओं पर आधारित बुकलेट एवं डिजिटल ब्रोशर्स बनाने में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।बारिश में ताजमहल की छत से हुए रिसाव को लेकर अधीक्षण पुरातत्वविद को संरक्षण कराने के निर्देश दिए। आगरा किला में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो 22 सितंबर से हर हाल में शुरू कराने, अन्यथा संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने की निर्देश दिए।
 

एडीए उपाध्यक्ष निर्देश दिए कि इनर रिंग रोड एंट्री गेट, रामाडा फ्लाईओवर सौंदर्यीकरण एवं हिल्टन मॉडल रोड का कार्य सितंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में फसाड लाइटिंग की एएसआई को एनओसी दिलवाएं। चंबल सेंचुरी में सुर सरोवर पक्षी विहार कीठम को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया है।
 
विज्ञापन

इन धर्मस्थलों का होगा कायाकल्प

इसके अलावा पर्यटन विभाग ने नई परियोजनाओं के बारे में बताया। कहा, धाकन मंदिर खेड़ी, राजा मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर, आईआईटी बल्केश्वर, लादूखेड़ा स्थित बाबा भवन भारती समाधि भवन में सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। यमुना किनारा स्थित ताज व्यू गार्डन, बलवंत सिंह छतरी (हाथी घाट के पास) और सरदार पटेल गार्डन कंपनी बाग को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें