फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो शुरू: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा स्मारक, पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण

Fri, 27 Nov 2026 09:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी विश्व पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से देशी-विदेशी पर्यटकों को यहां के इतिहास व स्थापत्य कला को नए अंदाज में जानने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
सीकरी में लाइट एंड साउंड शो शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी के स्मारकों का वैभव अब रंग-बिरंगी रोशनी और प्रभावशाली ध्वनि के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। दीवान-ए-आम स्मारक परिसर में पर्यटन विभाग और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त प्रयास से 9.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लाइट एंड साउंड शो का शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने आगरा में यमुना किनारे स्थित काली माता मंदिर की 278.11 लाख रुपये की सौंदर्यीकरण योजना का भी लोकार्पण किया। रंगीन रोशनी और ध्वनि के साथ प्रस्तुत ऐतिहासिक गाथा ने सीकरी के गौरवशाली अतीत को मानो फिर से जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


">http://

लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से फतेहपुर सीकरी के इतिहास, मुगलकालीन स्थापत्य कला और विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसमें हिरन मीनार, बुलंद दरवाजा, दीवान-ए-आम, अनूप तालाब, दीवान-ए-खास और ख्वाबगाह सहित प्रमुख स्मारकों की ऐतिहासिक दास्तां को ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से दर्शाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते लाल पत्थरों के बीच इतिहास के सजीव चित्रण ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी विश्व पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से देशी-विदेशी पर्यटकों को यहां के इतिहास व स्थापत्य कला को नए अंदाज में जानने का अवसर मिलेगा। पर्यटन विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावित कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे। कार्यक्रम में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार, प्राधिकरण के सचिव, पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् (एसए) स्मित कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, जितेंद्र फौजदार, प्रमोद चाहर, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, वीरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, आदित्य फौजदार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें