बेवर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली की केबिल सही करते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
बेवर । नगर के विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन में फॉल्ट होने से रविवार-सोमवार की रात को नगर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोग रात भर गर्मी में परेशान रहे। वहीं सुबह पानी का भी संकट खड़ा हो गया। बिजली विभाग ने सात घंटे बाद आपूर्ति चालू कराई।
रविवार रात को दो बजे के करीब अचानक बेवर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग केबल में फॉल्ट हो गया। इससे पूरे नगर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को गर्मी होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। रात में ही बिजली विभाग की टीम केबिल बदलने में जुट गई थी। बिजली कर्मचारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रात को ही केबल सही कराने का काम शुरू करा दिया गया था। करीब सात घंटे बाद सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब आपूर्ति चालू हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।