केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की रविवार तड़के हालत बिगड़ गई। इस पर बंदी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जेल प्रशासन के मुताबिक, नगला पद्म, थाना चंडौस, अलीगढ़ निवासी कुंवरपाल (60) पुत्र बंशीधर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 20 साल पहले उनके गांव में झगड़ा हो गया। इसमें गांव के ओमपाल की हत्या की गई थी।
हत्या में कुंवरपाल आरोपी थे। वह अलीगढ़, फिरोजाबाद जेल में रहे। आजीवन कारावास की सजा होने पर वर्ष 2009 में केंद्रीय कारागार में बंद कराया गया था। कुंवरपाल को सांस संबंधी बीमारी थी।