फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गर्भपात किट की कालाबाजारी करने पर एके इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त

Sun, 07 Feb 2021 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि ने गर्भपात किट की कालाबाजारी करने पर एके इंटरप्राइजेज और इसके गोदाम का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज होगा। हरियाणा-राजस्थान में भ्रूण हत्या गैंग को गर्भपात किट की कालाबाजारी की शिकायत पर औषधि विभाग ने 10 दिसंबर को फव्वारा स्थित एके इंटरप्राइजेज पर छापा मारा था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां के कंप्यूटर की हार्डडिस्क जब्त की गई थी। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक की जांच में एके इंटरप्राइजेज 28 करोड़ रुपये की गर्भपात की किट की बिक्री का बिल नहीं दिखा पाई। इस पर लाइसेंस और गोदाम का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजी थी। सहायक आयुक्त ने शनिवार को लाइसेंस निरस्त कर दिए।

फर्जी बिल से भ्रूण हत्या गैंग को बेच रहे गर्भपात किट, हरियाणा-राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र से भी जुड़े तार
विज्ञापन


माधव ड्रग हाउस की जांच की जांच
गर्भपात किट की भ्रूण हत्या गैंग को कालाबाजारी की शिकायत पर दस दिसंबर को माधव ड्रग हाउस पर भी छापा मारकर कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त की थी। औषधि निरीक्षक की जांच में इसने बिल दिखा दिए थे। इसकी सहायक आयुक्त अलग से जांच कर रहे हैं। बीते गुरवार को जलगांव महाराष्ट्र की पुलिस माधव ड्रग हाउस के यहां जांच के लिए पहुंची थी। जलगांव में जब्त गर्भपात किट के बिल इसी फर्म के थे, लेकिन पुलिस की पूछताछ में इन बिल पर फर्म की मुहर और संचालक के हस्ताक्षर नहीं मिले थे।
Trending Videos
विज्ञापन

शाहगंज के हकीम को नहीं पकड़ पाई पुलिस
कालिंदी विहार में पकड़े गए शक्तिवर्धक दवाओं के अवैध गोदाम मामले में पुलिस शाहगंज के हकीम को दो सप्ताह में भी पकड़ नहीं पाई है। गोदाम संचालक मनोज यादव शाहगंज के हकीम से पाउडर खरीदकर इसको विभिन्न ब्रांड के नाम पर फिर पैक कर ऑनलाइन बिक्री करता था। गोदाम पर सील लगी हुई है। शाहगंज का हकीम पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

तस्कर पंकज गुप्ता भी नहीं आया पुलिस के हाथ
कमला नगर में जयपुरिया गैंग और नशे की दवाओं के अंतर्राज्यीय तस्कर पंकज गुप्ता को भी पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई। इसे फरार हुए करीब 50 दिन हो गए हैं। इसके विभिन्न गैंग के करीब 17 लोग पकड़ में आ चुके हैं, लेकिन पंकज गुप्ता और उसका मुख्य साथी अनिल सिंधी अभी गिरफ्त में नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें