फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों की पीएम के नाम चिट्ठी, खून से लिखी 'मन की बात'

Fri, 18 Aug 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आलू किसानों ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम खून से लिखी चिट्ठी सौंपी। उनका कहना था कि आलू किसान बर्बाद हो गए हैं। कोल्ड स्टोरेज से लेकर मंडियों तक उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सात दिन में समाधान नहीं हुआ तो आलू किसान एनटीपीसी पर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में ‘किसान दिवस’ की बैठक में जिले के सैकड़ों किसान पहुंचे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि आलू किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने 19 जुलाई को कमेटी गठित की थी, लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। आलू का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। अधिकारी भी कोल्ड स्टोरेज मालिकों के इशारों पर काम कर रहे हैं। 

एनटीपीसी और जिला प्रशासन के बीच समझौते को आज तक लागू नहीं किया गया है। इसमें 18 गांवों को मुफ्त बिजली दी जानी थी। किसान नेता मनोज शर्मा ने एत्मादपुर, खंदौली के किसानों की समस्याएं बताईं। कहा कि कोल्ड स्टोरेज एक टन आलू पर अतिरिक्त कर्दा काट रहे हैं। 
विज्ञापन


मंडी शुल्क वसूला जा रहा है। सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी से समस्याओं के निस्तारण की बात कही। कुछ समस्याओं का बैठक में ही समाधान किया गया। सीडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को जनपद के आलू किसानों के साथ जिलाधिकारी की बैठक होगी।
विज्ञापन

देखें पूरी चिट्ठी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें