किशनी में देवी जागरण के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : MAINPURI
किशनी। शुक्रवार की रात मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन हुआ। आयोजक राम चौहान ने सपरिवार मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मोनू मीत ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन सुनाया।
मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मां सरस्वती म्यूजिकल जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भजन सुनाए। रुहानिका ने- जोत जले तेरी महारानी, तेरी जोत जले। सचिन शुक्ल ने- प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी। गोल्डी कुमारी ने- मइया का चोला लाल लाल।
देवी जागरण में काली, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम समिति ने झांकी के कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्याम चौहान, रानू चौहान, शिवानू चौहान, तानिष चौहान, महिपाल सिंह, राजू चौहान, मनुआ भदौरिया, शंभू चौहान, भोलू चौहान मौजूद रहे।