फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट रहने से ही किसानों की हुई जीत

विज्ञापन
नवीन मंडी में किसान आंदोलन की समाप्ति पर खुशी मनाते किसान। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को किसान आंदोलन की समाप्ति पर किसानों की जीत बताते हुए जश्र मनाया। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों के एकजुट रहने से ही सरकार को झुकना पड़ा है। एकजुटता से ही किसानों की जीत हुई है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगभग एक साल तक किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन किया। खेती छोड़कर अधिकार पाने के लिए सड़कों पर रातें गुजारीं। पुलिस का दमन तक सहा। लेकिन किसान एकजुट ही रहे। एक बार फिर साबित हो गया कि संगठन में ही शक्ति है।
जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान को हर राजनीतिक दल ने पूरी तरह छला है। चुनाव के समय वोट हासिल करने के बाद सरकार बनाने पर राजनीतिक दल किसानों की समस्याओं को नजरंदाज करते हैं। फूडग्रेन कमीशन एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा कि किसानों ने संघर्ष करके जो मुकाम पाया है। वह एकजुटता से ही संभव हुआ है। इस मौके पर साबिर अली, घनश्याम दिवाकर, संदीप राजपूत, राधेश्याम, धर्मवीर सिंह, कमल वर्मा, अबधेश राजपूत, दफेदार, मुन्ने खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें