फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सत्संग के लिए कम संख्या में पहुंचे अनुयायी

Tue, 16 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिछवां स्थित आश्रम पर तैनात फोर्स।
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम में मंगलवार को सत्संग के विशेष दिन अनुयायियों की बेहद कम संख्या दिखाई दी। सभी को पुलिस ने बैरियर पर ही रोकने के बाद वापस लौटा दिया। वहीं आश्रम में पुलिसकर्मियों की संख्या में भी कम नजर आई।
विज्ञापन

बिछवां स्थित साकार हरि के रामकुटीर आश्रम पर प्रत्येक मंगलवार को सत्संग होता था। लेकिन हाथरस कांड के बाद से ही आश्रम में सुरक्षा बढ़ने के साथ ही सत्संग नहीं हो रहा है। इसके बाद भी पिछले मंगलवार को काफी संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंच गए थे। सुबह से ही थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ आश्रम के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात नजर आए। लेकिन इस मंगलवार को आश्रम में आने वाले अनुयायियों की संख्या बेहद कम रही। जो भी अनुयायी वहां आता। पुलिस उसे बैरियर से वापस लौटा देती। पहले जहां हजारों की संख्या में अनुयायी साकार हरि के आश्रम में पहुंचते थे। लेकिन इस बार अनुयायियों की संख्या शाम तक 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
अनुयायियों की कम संख्या को देख पुलिस ने राहत की सांस ली। कुछ अनुयायियों ने वापस जाने से पहले जहां जगह मिली वहीं पर दंडवत होकर साकार हरि के जयकारे लगाए। मंगलवार को आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम नजर आई। बैरियर की सुरक्षा कमान क्यूआरटी की टीम ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें