फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चित्राहाट में तेंदुए की दहशत, ड्रोन से तलाश

Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: चित्राहाट के पुरा बीरवल में तेंदुए की दहशत, ड्रोन से तलाश
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट के पुरा बीरवल गांव के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने शनिवार को ड्रोन से वन्यजीव की तलाश कराई। तेंदुए के पदचिह्न तक नहीं मिले हैं। ग्रामीण दो दिन में भैंस और सांड़ पर तेंदुए के हमले की बात कह रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को बीहड़ में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पुरा बीरवल गांव में तेंदुए ने शनिवार को श्रीकृष्ण की भैंस पर हमला कर दिया, जबकि एक दिन पहले सांड़ पर हमला किया था। ग्रामीण वन्यजीव को तेंदुआ बताकर वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पुरा बीरवल गांव से लेकर बीहड़ तक ड्रोन से वन्यजीव की तलाश कराई।

करीब 6 घंटे की तलाश के दौरान ड्रोन कैमरे में बीहड़ में चरती हुई बकरियां तो दिखी, लेकिन किसी वन्यजीव का विचरण कैद नहीं हुआ। रास्ते से लेकर गांव तक ड्रोन कैमरे से वन्यजीव की तलाश की गई। इस दौरान तेंदुए के पदचिह्न भी नहीं मिले हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अपने मवेशी और खुद बीहड़ में जाने से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की तेंदुए के हमले की शिकायत पर पुरा बीरवल और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से वन्यजीव की तलाश कराई गई। तेंदुए के कोई पदचिह्न भी नहीं मिले हैं। हमलावर वन्यजीव लकड़बग्घा हो सकता है। ग्रामीणों को बीहड़ में न जाने के लिए सचेत किया है। विभाग की टीम निगरानी में लगाई है।- राजवीर सिंह सेंगर, वन क्षेत्राधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज, जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें