फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानदी के किनारे से तेंदुए के पहुंचे की आशंका से अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ के छर्रा इलाके के एक स्कूल में तेंदुआ मिलने के मामले को लेकर अलर्ट है। माना जा रहा है यह तेंदुआ कासगंज में गंगा किनारे की सीमा से छर्रा पहुंचा है। इस बात को लेकर वन विभाग जांच पड़ताल कर रहा है। गंगा किनारे की कटरी के इलाके व विकसित किए वनों में हिरण व अन्य पशु भी विचरण करते हैं।
विज्ञापन

डीएफओ हरि शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि गंगा किनारे होकर ही तेंदुआ छर्रा के स्कूल तक पहुंचा है। कटरी में हिरण, नीलगाय व अन्य पशु होने के कारण शिकार की तलाश में तेंदुआ निकला हो। हालांकि जिले में अभी तक तेंदुआ नहीं देखा गया है। डीएफओ ने ग्रामीणों से कहा गया है कि तेंदुआ दिखाई देने पर सूचना वन विभाग को दें और उस पर हमला न करें। वन एवं पशु संरक्षण विशेषज्ञ दिवाकर वशिष्ठ का कहना है कि अक्सर नदियों के किनारे जंगली इलाके शांत होते हैं और यहां पशु आ जाते हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ गंगा किनारे से आया होगा। सतर्कता बढ़ाई गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि तेंदुआ मिलने पर तत्काल सूचना दें, लेकिन उसपर हमला न करें। - हरि शुक्ला, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें