फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से ढूंढ़ा जा रहा तेंदुआ: 10 दिन में 29 मवेशियों का कर चुका है शिकार, दहशत में ग्रामीण

Tue, 29 Aug 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

तेंदुए ने एक और बकरी का शिकार किया है। जिसके बाद उसकी तलाश ड्रोन से की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में इस कदर दहशत है कि शाम होते ही वे घरों में कैद हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट में तेंदुए ने करकोली गांव में एक और बकरी को शिकार बना लिया। 10 दिन में तेंदुआ 29 मवेशियों को मार चुका है। इसके खौफ से लोग शाम बाद घरों से बाहर जाने से बच रहे हैं। लगातार हमले को देख वन विभाग ड्रोन लगाकर तेंदुए की खोज कर रहे हैं। सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


करकोली निवासी पप्पू के बाड़े में देर रात तेंदुआ घुस गया और एक बकरी को मार डाला। बाड़े में हलचल देख जगार हो गई और ग्रामीणों के शोरशराबा सुनकर तेंदुआ भाग गया। अभी तक चंबल क्षेत्र के 18 गांवों में तेंदुआ 29 मवेशियों को मार चुका है। इसके डर से किसान शाम होने के बाद घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। रात में खेतीबाड़ी की निगरानी भी नहीं कर पा रहे। वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।

ऐसे में इसकी खोज के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। चंबल सेंक्चुअरी बाह रेंजर उदय प्रताप सिंह सिसौदिया ने बताया कि तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आ पाया है। गांवों में सीसी टीवी कैमरे लगा रहे हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें