फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सहित 14 के निलंबन के बावजूद हड़ताल पर जमे लेखपाल, जारी है विरोध-प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2019 01:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हड़ताल पर जमे लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन सहित 14 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इनके अलावा 216 लेखपालों को काम नहीं तो वेतन नहीं का नोटिस जारी कर दिया था। बावजूद इसके बुधवार को लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

 
बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बीते 10 दिसंबर से जिलेभर के लेखपाल कार्य बहिष्कार पर हैं। सदर तहसील परिसर में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को शासन की ओर से एस्मा भी लागू कर दिया गया।

इसके बाद भी लेखपालों ने अपना आंदोलन जारी रखा। इससे सरकारी कामकाज में बाधा में उत्पन्न होने लगी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

 
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन और जिला मंत्री प्रताप सिंह सहित सदर तहसील के अध्यक्ष अजीत सिंह व तहसील मंत्री राजेश कुमार, फतेहाबाद तहसील के अध्यक्ष भीमसेन व तहसील मंत्री सूरजपाल, बाह तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा व तहसील मंत्री जानकी प्रसाद, खेरागढ़ तहसील अध्यक्ष रामनरेश त्यागी व तहसील मंत्री महेश चंद्र और किरावली तथा एत्मादपुर तहसील के अध्यक्ष व मंत्री को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें