फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ऑक्सीजन दौड़ रही थी 102 एंबुलेंस, सीएमओ को बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 18 Dec 2019 12:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एंबुलेंस में व्यवस्थाएं देखते सीएमओ व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसई अरेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 एंबुलेंस सेवा बदहाल मिली। इसमें रखे सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं थी, फायर सिलिंडर भी खराब था। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) भी नहीं था। एंबुलेंस प्रभारी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


सीएमओ करीब तीन बजे पीएचसी पहुंचे, यहां 102 एंबुलेंस खड़ी थी। इसकी जांच की तो मौके पर चालक अवनीश मिला, ईमएटी विद्याभूषण नहीं था। पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सिलिंडर जांचा तो इसमें ऑक्सीजन ही नहीं थी, पता चला कि दो दिन से यही हाल है।

फायर सिलिंडर चलाने को कहा तो यह चला ही नहीं। स्टाफ के एप्रिन गंदे और फटे हुए थे। सीएमओ ने चालक से पूछा कि अगर इमरजेंसी हो जाए तो कैसे मरीज को ऑक्सीजन दोेगे। इस पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


 

पीएचसी में गंदगी पसरी हुई थी, कोनों में कचरा पड़ा था। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि बिना आक्सीजन के एंबुलेंस मिली, फायर सिलिंडर भी खराब
था। ईएमटी भी नहीं था। नोडल प्रभारी को नोटिस देने के साथ शासन को रिपोर्ट भेज रहे हैं।

सीएमओ को मंगलवार को बाह सीएचसी के औचक निरीक्षण में केएमसी वार्ड में स्टाफ नर्स प्रीती पवार और एसएमएलटी रजनीश यादव गैरहाजिर मिले, जबकि 12 प्रसूता भर्ती थीं। नर्सिंग स्टाफ सुशील कुमार और एसएम संजय उपाध्याय देर से आए।

डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, गौरव अग्रवाल, स्टाफ नर्स रीना सिंह, काउंसलर रूबी भदौरिया और फिजियोथेरेपिस्ट अजीत वर्मा का आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका पर दर्ज था, लेकिन रजिस्टर में अंकित नहीं मिला।

 
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम में तय लक्ष्य 360 के मुकाबले 152 महिला और एक पुरुष की ही नसबंदी हुई थी। एक्सरे रूम को भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई बेहतर नहीं मिली। सीएमओ ने बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

मौके पर अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह, एचईओ पंकज जायसवाल, डा. अजीत कुमार, शिवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, सौरभ भदौरिया, अजीत कुमार मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि गैरहाजिर स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जाएगा, अन्य खामियों में सुधार के लिए नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें