यह है मामला
टोडरपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह चौहान ने 15 दिन पहले 40 लाख रुपये का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील में आवेदन किया। जोगेंद्र सिंह भाजपा नेता सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ लेखपाल से मिलने गए तो एक प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये मांगे। लेखपाल ने 20 हजार रुपये ले भी लिए। भाजपा नेता ने लेखपाल की वीडियो बनाकर प्रमुख सचिव राजस्व से शिकायत की। शिकायत के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने तथा शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद लेखपाल साबिर हुसैन को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच भी होगी। शासन के जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रामसकल मौर्य, एसडीएम किशनी
मां-बच्चों की हत्या प्रकरण: लूटे सामान की बरामदगी का प्रयास, रिमांड को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई