फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया एलान, मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे आंदोलन

विज्ञापन
26एमएनपी-20-शीतला देवी मंदिर प्रांगण में सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना करते लेखपाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के बाद भी बृहस्पतिवार को लेखपालों ने शीतला देवी मंदिर परिसर में धरना दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी लेखपाल नहीं माने। लेखपालों ने निर्णय लिया उत्पीडन के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। लेखपालों ने पुलिस के सामने भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


शीतला देवी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को लेखपाल पहुंचे। लेखपालों के पहुंचने के बाद ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लेखपालों को पहले समझाया। उनको धरना स्थल से हटने के लिए कहा। लेकिन लेखपाल धरना स्थल से नहीं हटे। एक घंटे से अधिक तक रुकने के बाद पुलिस वहां से चली गई। लेखपालों ने कहा कि वह मांगें पूरी नहीं होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शाक्य के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया। उमाशंकर शाक्य ने कहा लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व की कई मांगों की शासन लंबे समय से अनदेखी कर रहा है। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में लेखपालों का वेतन उच्चीकरण करने, पेंशन विसंगति को दूर करने, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित करने, लेखपालों को दो पहिया वाहन भत्ता देने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


मांगों के पूरा नहीं होने तक लेखपाल हड़ताल पर रहेंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के सचिव अलकेश मिश्रा ने धरना स्थल पर पहुंचकर महासंघ द्वारा लेखपालों के धरने को समर्थन देने की घोषणा की।

इस मौके पर महेश सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, श्याम कुमार गुप्ता, प्रज्ञादीप, मनोज कुमार गुप्ता, ब्रजेश सिंह राठौर, दीपक यादव, राजीव दुबे, रक्षपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार सक्सेना, बसंत दुबे, नीरज सिंह, नवनीत मौर्य, विनयप्रताप यादव, चंद्रकेतु, जालिम सिंह यादव, जीतू प्रसाद, रामगोपाल, प्रशांत यादव, राजाराम भारती, अवनीश कुमार, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें