फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: पिता की डांट के बाद छोड़ा घर, एक महीने बाद ही याद आ गए पापा-मम्मी; फोन कर बोला- अब नहीं नहीं रूठूंगा

Mon, 20 May 2024 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नौवीं के छात्र के परीक्षा में कम नंबर आने पर पिता ने डांट लगा दी थी, जिसके बाद वो घर छोड़कर चला गया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा था। बीती रात किशोर का पिता के पास फोन आया। उसने बताया कि वो वृंदावन के प्रेम मंदिर के पास है। ये सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए, जहां किशोर मिल गया।  
 
विज्ञापन
बच्चा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर में एक महीने से छिपकर रह रहा 14 वर्षीय किशोर परिवारीजनों को मिल ही गया। वो घर से रूठकर यहां रहने आया था। घरवालों की याद आई तो खुद ही फोन किया। बताया कि वो मंदिर में रह रहा है। सूचना मिलते ही माता-पिता आ गए। बेटे को देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं किशोर ने कहा कि अब वो कभी रूठकर घर से नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


इगलास के रहने वाले नितेश चौधरी 18 अप्रैल को अपने पुत्र लक्ष्य चौधरी उर्फ लवी उम्र 14 वर्ष के साथ सादाबाद रोड पर स्थित अजय गार्डन में शादी समारोह में आए थे।  रात नौ बजे लवी अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। घटना के संबंध में थाना राया में गुमशुदी दर्ज कर दी गई। पुलिस भी किशोर की तलाश में जुटी हुई थी। 

बताया गया की रात के समय लवी का फोन आया। अपने पिता को बताया कि वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास है। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन पहुंच गए और किशोर को लेकर आ गए। घटना के संबंध  में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लक्ष्य चौधरी उर्फ लवी कक्षा नौ में पढ़ता है। परीक्षा में नंबर  कम आने पर पिता ने डांट दिया था। इसी कारण वह रूठ कर चला गया था । पुलिस ने किशोर को पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें