फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल के पास सभी एंपोरियम, दुकानों व शोरूम पर लगेंगे बारकोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्बल आइटम से लेकर खाने पीने की वस्तुओं की खरीदारी के नाम पर पर्यटकों से धोखाधड़ी रोकने के लिए कवायद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सोमवार को मंडलीय राजस्व समीक्षा बैठक में विधिक माप विज्ञान विभाग को विश्वादाय स्मारक ताजमहल के आसपास संचालित सभी दुकान, शोरूम, एम्पोरियम पर शत प्रतिशत बारकोडिंग के लिए क्यूआर कोड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अधिकारियों से जिले के कर करेत्तर लक्ष्यों और राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति को लेकर असंतोष व्यक्त किया।

चारों जिलों में वाणिज्य कर से आय में आगरा, स्टांप व रजिस्ट्रेशन से आय में आगरा और मैनपुरी की स्थिति खराब रही। माहवार लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। आबकारी और खनिज में प्रवर्तन में कड़ाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में 91.2% लक्ष्य प्राप्ति और प्रदेश में चौथी रैंक है।
विज्ञापन


आरसी से वसूली में फिरोजाबाद फिसड्डी

रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) यानी भू राजस्व अमीनों के माध्यम से होने वाली विवध दियों की वसूली में मंडल में फिरोजाबाद फिसड्डी रहा। मथुरा और मैनपुरी में भी प्रगति खराब रही। मण्डलायुक्त ने पोर्टल पर अंकित मांग के अनुसार वसूली और प्रति अमीन औसत वसूली में आगरा के अमीनोंं ने अच्छा काम किया। फिरोजाबद, मैनपुरी, मथुरा के नियमित व सीजनल प्रति अमीन समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
एक लाख रुपए से कम
वसूली वाले अमीनों को नोटिस जारी करने और काम न करने वालों को हटाने के निर्देश दिए हैं।


आगरा में 8160 राजस्व बाद लंबित

राजस्व वादों की निस्तारण की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त को आगरा में सबसे ज्यादा 8160 राजस्व वाद, मैनपुरी 7907, मथुरा 3509 और फिरोजाबाद में 2682 वाद लंबित मिले। मैनपुरी में 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों पर पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।

आगरा में भूमि की पैमाईश के सबसे ज्यादा मुकदमे लंबित

आगरा में भूमि की पैमाईश धारा 24, मैनपुरी में उत्तराधिकार की जांच धारा 33 और मथुरा में बेनामों के बाद नामांतरण धारा 34 के मुकदमों की स्थिति खराब मिली है। चारों जिलों के एडीएम को निर्देश दिए कि अगले 10 से 15 दिनों में अभियान चलाकर 5 साल से अधिक लंबित वादों का निस्तारण कराएं।

जनसुनवाई में मथुरा फिरोजाबाद में लापरवाही

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा में फिरोजाबाद और मथुरा में सबसे ज्यादा जन शिकायतें लंबित मिली हैं। चारों जिलों के अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, डीएम आगरा भानु चन्द्र गोस्वामी, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, मथुरा से योगानंद पांडेय, फिरोजाबाद से अभिषेक सिंह, मैनपुरी से रामजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें