उन्होंने गली छोटी होने का हवाला देकर धीरे चलाने के लिए कहा, इस पर जीतू नाराज हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने फोन करके अपने दोस्त और परिचित बुला लिए। परिजन पवन, विजय और शिव कुमार करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने पप्पू पर हमला बोल दिया और नाती के सामने ही पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बचाने में दोनों बेटे, बेटी समेत परिजन घायल
उन्हें बचाने आए दोनों बेटे लेखराज, शिवा और बेटी ममता, भाई की पत्नी गौरी और भतीजा सागर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजन पुलिस की मदद से इलाज के लिए्र पप्पू को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर भीमनगर माहौर गली निवासी जीतू, पवन, विजय और शिवकुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
माहौर समाज में घटना के बाद आक्रोश
जगदीशपुरा में पप्पू माहौर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले के बाद माहौर समाज में आक्रोश है। कोली गर्जना महासंघ के संस्थापक सदस्य कैलाश माहौर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आए दिन शहरों में माहौर समाज के लाेगों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ऐसा न रुका तो समाज के लोेग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ये भी पढ़ें-
UP: अनुराधा-शोभन संयोग में भक्ति का सागर उमड़ा, ठाकुरजी के दर्शनों को श्रद्धा में डूबी वृंदावन की गलियां