फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलदार के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तहसीलदार की कार्य प्रणाली को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी करते अधिवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की। बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसीलदार कार्यालय पहुंचे, जहां तहसीलदार के साथ उनकी तकरार हुई। वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुर्जर ने आरोप लगाया शाम के बाद तहसीलदार की अदालत चलती है, जिसमें अवांछनीय लोगों इकट्ठे होते हैं। इससे तहसील का माहौल खराब हो रहा है। तहसीलदार कार्यालय में अधिवक्ताओं को तवज्जो नहीं देते हैं। बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं, इसलिए अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया है। इस अवसर पर जयपाल सिंह यादव, उमाशंकर शर्मा, अवधेश वर्मा, देवेंद्र पाठक, मंति राज सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। वहीं तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया एसआईआर का काम चल रहा है, जिसमें व्यस्तता अधिक रहती है। मैं कार्यालय में आए हुए सभी लोगों को सम्मान देता हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें