फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकीलों का न्यायालयों में कार्य बहिष्कार जारी

Thu, 04 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों बृहस्पतिवार को भी राजस्व न्यायालयों में काम नहीं किया। बार एसोसिएशन के सभागार में धरना दिया। मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के वकील पुलिस की कार्यशैली के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार से वकीलों ने राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी राजस्व न्यायालयों में कार्य नहीं किया। मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे वादकारियों को तारीखें लेकर ही लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों ने धरना दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सवेंद्र यादव ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने तक राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। अवनीश सक्सेना, सौरभ पांडेय, संजीव यादव, देवेंद्र यादव, अशोक दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, आशीष सक्सेना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें