फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्य बहिष्कार करके वकीलों ने की नारेबाजी

Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर विरोघ जताते अधिवक्ता। - फोटो : कलेक्ट्रेट पर विरोघ जताते अधिवक्ता।
विज्ञापन
मैनपुरी। गाजियाबाद में 29 अक्तूबर को वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल के आव्हान पर दीवानी और कलेक्ट्रेट के वकीलों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। जिला जज को ज्ञापन देने के बाद दीवानी से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर एक प्रतिनिधिमंडल को गाजियाबाद भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में वकीलों को संबोधित करते हुए सौरभ यादव ने कहा कि गाजियाबाद में 29 अक्तूबर को जिला जज अनिल कुमार के आदेश पर पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई वकील घायल हुए। वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

संतोष यादव ने कहा कि जिला जज गाजियाबाद को निलंबित करके जांच की जाए। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। घायल वकीलों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। वकीलों की सुरक्षा के लिए देश भर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। सर्वेंद्र यादव ने कहा कि जिला जज गाजियाबाद की विशेष जांच टीम द्वारा जांच कराकर उनकी बर्खास्तगी की जाए। मुनेंद्र सिंह यादव, विनीता भदौरिया, विपुल यादव, सुनील यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, नरेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, माधवेंद्र सिंह, दिनेश यादव, सुरेश यादव, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



जांच कमेटी बनाकर करें कार्रवाई

मैनपुरी। यूपी टैक्स बार एसोसिएशन मैनपुरी द्वारा गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कार्य बहिष्कार करके अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि एक जांच कमेटी गठित कर दोषी न्यायिक एवं पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गाजियाबाद के जिला जज को भी निलंबित करके लाठीचार्ज में घायल सभी अधिवक्ताओं को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। प्रांतीय सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव पवन मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, सूर्यकांत मिश्रा, विकास कुलश्रेष्ठ, राजेश पाल, अमित जौहरी, कन्हैया कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। संवाद




नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन दिया

भोगांव। बार काउंसिल के आव्हान पर तहसील अभिभाषक परिषद ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके जिला जज गाजियाबाद के खिलाफ नारेबाजी करके एसडीएम को ज्ञापन दिया। अनिश्चित काल के लिए तहसील के सभी न्यायालयों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
सोमवार को परिषद के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला जज गाजियाबाद को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने, दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने, घायल वकीलों को एक-एक करोड़ रुपया मुआवजा दिलाने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल मंजूर करने की मांग करके अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने की घोषणा की। एसडीएम संध्या शर्मा को ज्ञापन दिया। ब्रजेंद्र सिंह, राजेश राजपूत, अशोक कुमार कश्यप, रमेशचंद्र तिवारी, ब्रजमोहन चौहान, रवींद्र चौहान, केके पांडेय, शिवकुमार दुबे, अजय दीक्षित मौजूद रहे।


किशनी में भी विरोध कर दिया ज्ञापन
किशनी। गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील के वकीलों ने एसडीएम को सोमवार को ज्ञापन दिया। जिला जज गाजियाबाद के तबादले की मांग की।

मध्यांचल संघर्ष समिति के वकीलों ने एसडीएम गोपाल शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा कि जिला जज गाजियाबाद का तबादला तत्काल कराया जाए। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। घायल अधिवक्ताओं को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, उपदेश सिंह, उदयवीर सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह यादव, शिव कुमार, राहुल शाक्य जीतू मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें