अधिवक्ता ने लगाया यह आरोप
अभिनंदन यादव ने आरोप लगाया कि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ आए लोगों ने बिना प्रशासन के परमीशन लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके व अन्य वकीलों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जब वीडियो बनाना शुरू किया तो मारपीट शुरू कर दी। अन्य वकीलों ने उन्हें बचाया है।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सीवी सिंह यादव का कहना है कि किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए आए थे। एसडीएम का दूसरी तरफ कार्यक्रम को देखकर किसान धरने पर बैठ गए थे। वहीं उपजिलाधिकारी शिव नरायन शर्मा ने वताया कि धरना प्रदर्शन के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी होती तो पुलिस प्रशासन मौजूद रहता। ज्ञापन देने की बात सामने आ रही है।