फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से वकील निजी मुचलके पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय से शनिवार को हिरासत में लिए गए वकील को रविवार को कोतवाली से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। परिसर से हिरासत में लेने के विरोध में वकीलों की बैठक सोमवार को दीवानी परिसर में होगी, जिसमें आगामी रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

दीवानी में वकालत करने वाले प्रदीप कुमार यादव के खिलाफ कोतवाली में सीजेएम कार्यालय के लिपिक राजेंद्र सिंह द्वारा धोखाधड़ी तथा फर्जी अभिलेख तैयार करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने वकील को दीवानी परिसर से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद वकीलों ने दीवानी परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष कुमार यादव राजू अन्य वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी से बातचीत करने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए वकील प्रदीप कुमार यादव को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। वकीलों ने प्रदीप यादव को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सचिव संतोष यादव ने बताया कि सोमवार को दीवानी सभागार में एसोसिएशन की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें