बरनाहल। नवाटेड़ा जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह साइकिल से जा रहे मजदूर को बालू लादकर जा रहे डंपर ने चपेट में ले किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है।
हमीरपुर के थाना जरिया क्षेत्र के गांव कछवा निवासी 20 वर्षीय दीपू मां हिरिया और भाई के साथ कस्बा स्थित एक भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करता था। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे दीपू साइकिल से बाजार जा रहा था। जब वह नवाटेड़ा मार्ग पर मुरादपुर के सामने पहुंचा तभी नवाटेड़ा की ओर से बालू लादकर आ रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चालक डंपर को वहीं खड़ा छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जा में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।