किशनी/कुरावली। एटा में अधिवक्ता और उसके परिवार के साथ पुलिस की ओर से की गई बदसुलूकी से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इसी के चलते शनिवार को तहसील किशनी और कुरावली में अधिवक्ताओं ने विरोध जातते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि एटा में अधिवक्ता राजेंद्र सिंह पर पुलिस ने बर्बरता दिखाई है। उनके परिवार को भी जेल भेजा गया है, जो सरासर गलत है। उन्होंने उप जिलाधिकारी किशनी रामसकल मौर्य को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में आरोपी पुलिस वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई कि जाने की मांग की है। इसइ दौरान अधिवक्ता रमाकांत दुबे, उपदेश शाक्य, कमलेश दुबे, उदयवीर यादव, उदयप्रताप यादव, राजेश यादव, राहुल शाक्य आदि शामिल रहे।
कुरावली में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मानसिंह पुढीर को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता सुरजीत सिंह राठौर, कौशलेंद्र दुबे, अमरीश गुप्ता, विधान चंद्र राय, कैलाश चंद्र गुप्ता, पंकज कुमार, बृजेश कुमार, राजेंद्र सिंह चित्तौड़ी आदि मौजूद रहे।